हैण्ड पम्प के खराब होने की 07682248252 पर दें जानकारी
छतरपुर। कलेक्टर छतरपुर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार ग्रीष्म काल में हेण्ड पम्पों में संधारण के लिए कार्यालय कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड छतरपुर अंतर्गत कंट्रोल रूम की स्थापना की गई।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के हैण्ड पम्पों के खराब होने एवं पेयजल समस्या की जानकारी जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 07682-248252 पर दें। अवकाश के दिनों में भी कंट्रोल रूम एक्टिव रहेगा। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए कर्मचारियों का नियुक्त किया गया है। जो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक कार्य का निर्वहन करेगें।







