
छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ग्राम देरी के रहने वाले एक युवक का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया था, जिसके बाद युवक ने गुस्से में अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।देरी निवासी रामेश्वर रजक ने बताया कि मृतक जीतू उर्फ बालकिशन रजक उम्र 34 वर्ष का उसकी पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद जीतू ने गुस्से में आकर अज्ञात जहरीले पदाथ का सेवन कर लिया। जब जीतू की हालत बिगडऩे लगी तो परिजन उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए। चिकित्सकों ने तुरंत उसका इलाज शुरु किया लेकिन तब तक जहर शरीर में फैल चुका था और कुछ ही समय में इलाज के दौरान जीतू ने दम तोड़ दिया।







