
जल के बचाने को दी गई समझाइश
छतरपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जल निगम परियोजना क्रियान्वयन इकाई छतरपुर के मार्गदर्शन में आईएसए संस्था शिव शक्ति समिति द्वारा छतरपुर ब्लॉक तथा राजनगर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर सीपी मैनेजर भंवर सिंह ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा गया कि प्रधानमंत्री तथा माननीय मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सबसे महत्व आकांक्षी योजना जल जीवन मिशन को चलाया जा रहा है इस योजना का मुख्य उद्देश्य है हमारी माताओं बहनों को घर बैठे ही नल से जल मिले। इसके लिए भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश सरकार कटिवद्ध्य है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहती कि नारी शक्ति का धन, श्रम और समय बचे ताकि नारी शक्ति देश के उन्नति में सहयोगी बन सके। वहीं एसक्यूसी प्रभा सिंह ने कहा कि आज भारत सरकार तथा मध्य प्रदेश की अनेक योजनाएं नारी शक्ति को देखते हुए बनाई जा रही है जिससे महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधा व अधिकार प्राप्त हो सके। संस्था द्वारा छतरपुर तरपेड जल परियोजना के निवारी, धामची ग्रामों और राजनगर कुटनी जल परियोजना के ग्राम चंद्रनगर, उदयपुरा आदि ग्रामों मे कार्यक्रम आयोजित किए गए ।इस दौरान उपस्थित महिलाओं से पानी बचाने की जरूरत के बारे में समझाया गया की जल है तो कल है।पानी का समुचित उपयोग कर व्यर्थ इसे व्यर्थ न बर्बाद करें। इस अवसर पर मोबिलाइजर दिनकर खरे , प्रीति गुप्ता, पार्वती साहू, अंकित भार्गव, प्रोजेक्ट मैनेजर रामराजा सिंह यादव, सविता सिंह, मूरत सिंह यादव, प्रियंका जोशी, उत्कर्ष रावत, अमर सिंह यादव सहित ग्राम सरपंच, सचिव, आंगनवाडी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित ग्राम की माताएं बहनें सामाजिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।









