
छतरपुर। गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्राहा में बीती शाम एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक इरफान पुत्र सफीक खान उम्र 30 वर्ष बीती रात करीब 1 बजे खेत से घर आ रहा था तभी रास्ते में उसकी बाईक एक कुत्ते से टकरा गई। संतुलन बिगडऩे के कारण इरफान बाईक सहित पास के नाली में गिरकर घायल हो गया। उसके सिर और हाथ में चोट आई है। चूंकि इरफान का परिवार गांव में चल रहे उर्स में शामिल होने गए थे और जाग रहे थे इसलिए जानकारी मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंच गए और घायल इरफान को जिला अस्पताल लाए, जहां उसका इलाज जारी है।








