
कुशवाहा समाज के क्षेत्रीय सम्मेलन में अतिथियों ने दिया जोर
खजुराहो। राजनगर में कुशवाहा क्षेत्रीय समाज का 69 वां वार्षिक सम्मेलन खजुराहो के पाहिल वाटिका परिसर में आयोजित किया गया। सम्मेलन में अतिथियों ने समाज को मजबूत करने के लिए संगठित होने का आवाहन किया गया। समाज में सभी को एकजुटता रखनी पड़ेगी अब समाज से व सामाजिक उत्थान हेतु नशा मुक्ति पर जोर देने की अपील की है, साथ ही अपने ऊपर होने वाले उत्पीडऩ से लडऩे का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को एक दूसरे का सहयोग करना ही चाहिए, साथ ही समाज को आगे बढ़ाने हेतु शिक्षा पर जोर देने की अपील की गई। सम्मलेन में अतिथि के रूप में कुशवाहा समाज के जिलाध्यक्ष तथा सरपंच संघ अध्यक्ष- राकेश बबलू कुशवाहा, जनपद पंचायत राजनगर की अध्यक्ष प्रेमबाई कुशवाहा, मनीराम कुशवाहा सहित अन्य अतिथि शामिल हुए जिन्होंने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की शुरुआत राजनगर के रामबाग समाज की धर्मशाला से विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो राजनगर होकर खजुराहो के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सम्मलेन स्थल पाहिल वाटिका पहुंची। शोभायात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा का समापन सम्मलेन स्थल पर हुआ, जहाँ पर सम्मेलन की शुरुआत हुई जिसमें आगामी सामाजिक गतिविधियों को संचालित करने पर चर्चा हुई साथ ही समाज को आगे बढ़ाने पर विचार मंथन हुआ। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम कुशवाहा ने किया। सम्मलेन में बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर समाज के नंदकिशोर पटेल, प्रेमदास कुशवाहा, मुन्नीलाल कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, रामदास कुशवाहा, हरप्रसाद कुशवाहा, शम्भू कुशवाहा, हीरालाल कुशवाहा, मइयादीन कुशवाहा, नरेश कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल हुए।








