Home छतरपुर जिला अस्पताल में पकड़ा गया पैसे लेकर खून बेचने वाला शराबी

जिला अस्पताल में पकड़ा गया पैसे लेकर खून बेचने वाला शराबी

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मंगलवार को जिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने एक शराबी युवक को पकड़ा, जो कि मरीज के परिजनों से पैसे लेकर अपना खून बेचने का प्रयास कर रहा था। जिला अस्पताल के सुरक्षाकर्मी विक्रांत सिंह परिहार ने बताया कि अस्पताल प्रांगण में मंदिर के समीप शराबी युवक एक मरीज के परिजन को 2000 रुपए में अपना खून देने की बात कर रहा था, जो कि उसने सुन ली और इसके बाद अपने सहयोगियों की सहायता से युवक को पकड़कर अस्पताल की पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। वहीं जिस व्यक्ति से शराबी खून बेचने की बात कर रहा था उसने अपना नाम रामकुमार सोनी बताया। रामकुमार के मुताबिक उसे अपनी पत्नी के इलाज हेतु रक्त की आवश्यकता था और पकड़ा गया शराबी युवक उससे पैसे लेकर खून देने की बात कह रहा था। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम हामिद अंसारी निवासी संकट मोचन पहाड़ी छतरपुर बताया। खून बेचने को लेकर उसने कहा कि उसे पैसों की आवश्यकता थी, इसलिए वह खून बेच रहा था। हालांकि जब वह खून बेचने पहुंचा तब भी वह शराब के नशे में था। बाद में अस्पताल चौकी की पुलिस ने युवक को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here