जनपद की छत पर करेंट लगने से हुई थी युवक की मौत
बक्स्वाहा। मामला करीब 5 माह पुराना है जब एक युवक जनपद पंचायत कार्यालय की छत पर डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार अहिरवार के कार्यालय में पानी रखने गया था और रेलिंग में फैले करेंट से मौत हो गई थी जिसके बाद परिजनों ने सीईओ हर्ष खरे और डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार अहिरवार पर गंभीर आरोप लगाए थे जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था और जांच उपरांत उस समय सीईओ रहे हर्ष खरे एवं राजकुमार अहिरवार के खिलाफ़ धारा 304 गैर इरादतान हत्या का मामला दर्ज कर दिया।क्या था मामलाबकस्वाहा जनपद पंचायत में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई थी। मृतक पानी के कैंपर की सप्लाई करने का काम दुकान पर करता था। युवक पंचायत कार्यालय की छत पर पानी का कैंपर रखने गया था। इसी दौरान छत की रेलिंग पकडऩे से वो करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।मृतक अनुराग तोमर पानी सप्लाई की दुकान पर काम करता था और वो पानी सप्लाई करने के लिए छतरपुर के बकस्वाहा जनपद में स्थित पंचायत कार्यालय के छत पर गया था, लेकिन पानी का कैंपर रखकर वापस लौटते समय करंट की चपेट में आने से झुलस गया। दरअसल दूसरी मंजिल की रेलिंग में करंट आ रहा था और वो उसी के चपेट में आ गया था।मृतक के घर में वही काम करने वाला थाबता दें कि मृतक 18 वर्ष का था और वो अपनी मां के साथ रहता था और काम करके वो घर का भरण पोषण करता था। मृतक युवा की मौत के कारण घर की माली हालत खराब हो गई थी पर जनपद पंचायत कार्यालय के लोगों ने मिलना भी नही समझा न दुख प्रकट करना समझा जबकि मां इंसाफ के लिए दर दर की ठोकरें खाती रही जिसके बाद थाना प्रभारी कृपाल सिंह मार्को ने जांच कर सीईओ हर्ष खरे और डाटा एंट्री ऑपरेटर राजकुमार अहिरवार पर मामला दर्ज कर दिया।बकस्वाहा जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोती यादव ने कहा कि घटना जनपद कार्यालय की बिल्डिंग में हुई थी जो दर्दनाक थी जबकि जनपद पंचायत प्रबंधन को जानकारी भी दी गई थी जिसके बाद ये घटना हुई और फिर पुलिस ने कार्यवाही की है।









