Home छतरपुर नाबालिग पुत्री को खोजने पीडि़त ने एसपी से लगाई गुहार

नाबालिग पुत्री को खोजने पीडि़त ने एसपी से लगाई गुहार

10
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बमीठा थाना अंतर्गत ग्राम गंज के रहने वाले कुशवाहा परिवार ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वालों पर कार्यवाही एवं उसकी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार गंज निवासी मुन्नीलाल कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन देकर अपनी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है। मुन्नीलाल के मुताबिक गांव के चार युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं। मुन्नीलाल ने बताया कि 26 जनवरी को गांव का गोविंद एवं उसके दोस्त कल्लू, कौशल, सुनील भी उसी दिन से गायब हैं। पीडि़त ने बमीठा थाने में भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसकी पुत्री को खोजने का प्रयास नहीं किया और न ही उन युवकों पर कोई कार्यवाही की है। पीडि़त ने पुलिस अधीक्षक से उसकी पुत्री को खोजने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here