Home छतरपुर आपका प्रत्येक कार्य-व्यवहार परिवार समाज और प्रकृति को प्रभावित करेगा: लखन लाल...

आपका प्रत्येक कार्य-व्यवहार परिवार समाज और प्रकृति को प्रभावित करेगा: लखन लाल असाटी

Jeevan Ayurveda

छात्रों की समारोह पूर्वक विदाई, सामूहिक भोजन और उपहार भी भेंट
छतरपुर। शासकीय हाई स्कूल रामपुर  ढीला में आयोजित छात्रों के विदाई समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य लखनलाल असाटी ने कहा कि आपका प्रत्येक व्यवहार और कार्य परिवार, समाज और प्रकृति को किसी न किसी रूप रूप में प्रभावित करता है इसलिए जरूरी है कि शिक्षा और कौशल के साथ-साथ अपनी समझ को भी बढ़ाएं। अकेले सीसीटीवी कैमरे नहीं अपितु पूरा समाज आपकी प्रत्येक गतिविधि का सतत मूल्यांकन करता रहता है और उसके आधार पर ही आपके प्रति कोई मान्यता बनाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राजीव रमन पटेरिया, श्रीपाल अहिरवार, कृष्ण कुमार तिवारी, अभय कुमार जैन, शरद कुमार नामदेव, सुरेश अहिरवार, ज्योति व्यास, कुंवर सिंह केवट, ललित तिवारी एवं आनंद विभाग की मास्टर ट्रेनर श्रीमती आशा असाटी ने भी अपने विचार व्यक्त किए संस्था में आयोजित भव्य विदाई समारोह का संचालन विद्यार्थी वह अर्चना कुशवाहा एवं अमित खंगार ने किया।
स्कूल में बहुत कुछ सीखा पूरे जीवन काम आएगा
विद्यार्थियों में खुशी खातून, अमृता विश्वकर्मा, ज्योति श्रीवास, साक्षी सिंह, प्रिंसी यादव, महक अहिरवार, सुमन कुशवाहा, मानसी यादव, साक्षी सिंह चंदेल, रश्मि कुशवाहा, नैना अहिरवार कुंवर कुशवाहा, तरुण अहिरवार, दीपक कुशवाहा, दीपेंद्र कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, नीरज यादव, शिवेंद्र यादव, अमन अहिरवार, लक्ष्मण कुशवाहा, मयंक प्रजापति, जितेंद्र प्रजापति, अजय रैकवार, सुखलाल कुशवाहा, नीरेंद्र यादव, करण कुशवाहा, महेंद्र यादव, शिवम अहिरवार, मनीष विश्वकर्मा आदि ने विद्यालय में अपने अनुभव बताएं।
 सभी के कलेक्टर, एसपी, इंजीनियर, डॉक्टर बनने की गारंटी भले न हो पर सभी को समझदार मानव बनाने का काम शिक्षक का
प्राचार्य लखन लाल असाटी ने कहा कि टीचर को ट्रेनर से एक कदम आगे अपने दायित्व को समझना होगा उसका दायित्व सभी को नौकरी दिलाने अथवा अधिकारी बनाने का नहीं है और इसकी कोई गारंटी भी नहीं है पर वह सभी विद्यार्थियों के साथ काम कर उनकी योग्यता बढ़ाने में सहयोगी बनकर उन्हें एक समझदार और सुखी मानव जरूर बना सकता है। शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह परीक्षा में सफलता और असफलता को लेकर अत्यधिक विचलित न हो जिस तरह साल भर उन्होंने पूरी मेहनत और लगन से तैयारी की है उसका परिणाम निश्चित रूप से ही अच्छा आएगा यदि किसी स्थिति परिस्थिति बस कुछ बिगड़ भी जाता है तो उसको लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है कोई एक परीक्षा किसी के भविष्य का निर्धारण नहीं कर सकती है।
इस अवसर पर पूरी संस्था में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया विद्यार्थियों को उपहार भेंट किए गए पूरे स्कूल को फूल मालाओं और गुब्बारों से सजाया गया था सभी ने इस सफल आयोजन के लिए एक दूसरे के प्रति कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here