Home छतरपुर विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर छात्रों ने सौंपा ज्ञापन

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शुक्रवार को महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कुलपति को ज्ञापन सौंपकर विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराते हुए उनका निराकरण कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे छात्र पुष्पेन्द्र अहिरवार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में अध्यनरत विद्यार्थियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिस कारण से बच्चों को परेशानी हो रही है। इसके अलावा विश्वविद्यालय में समय पर कक्षाएं न लगने, प्राध्यापकों द्वारा अध्यापन न कराए जाने, छात्रवृत्ति न मिलने, परिसर में कक्ष की कमी के चलते छात्र-छात्राओं के बैठने मे परेशानी होने, विश्वविद्यालय से मिलने वाली किताबें और स्टेशनरी न मिलने का उल्लेख ज्ञापन में किया गया है। छात्र-छात्राओं ने यह भी बताया कि बाहरी छात्र विश्वविद्यालय में आकर आए दिन उत्पात मचा रहे हैं, जिससे विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परेशानी होती है। ऐसे में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर रोक लगाई जानी चाहिए। छात्रों का आवेदन लेकर विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से कुलसचिव यशवंत पटेल द्वारा समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here