Home छतरपुर अब वकीलों ने मांगी धरना प्रदर्शन की अनुमति, प्रशासन का इनकार

अब वकीलों ने मांगी धरना प्रदर्शन की अनुमति, प्रशासन का इनकार

10
0
Jeevan Ayurveda

तहसील में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

छतरपुर। छतरपुर तहसील में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वकीलों ने एक बार फिर प्रदर्शन किया है। वकीलों ने तहसीलदार रंजना यादव पर मनमानी के आरोप लगाए हैं। पूर्व में भी उनके विरूद्ध ज्ञापन देने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो वकीलों ने अब तहसील की अनियमितताओं के खिलाफ आमरण अनशन और धरना प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए ज्ञापन सौंपा है। हालांकि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी होने के कारण प्रशासन ने इस अनुमति को देने से इनकार कर दिया।बुधवार को तहसील अधिवक्ता संघ ने एक पेज का ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि तहसील छतरपुर में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण क्षेत्र की जनता और अधिवक्ता परेशान हैं। विधिक प्रयासों से कोई हल नहीं निकल रहा इसलिए अब हमें 25 जनवरी से आमरण अनशन की अनुमति दी जाए। 25 जनवरी को वकील वीडी गुप्ता अनशन शुरू करेंगे। वकीलों ने एसडीएम बलवीर रमण को यह ज्ञापन सौंपा। हालांकि एसडीएम बलवीर रमण ने कहा कि फिलहाल राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी होने के कारण इस तरह के धरना प्रदर्शन की अनुमति जिला मुख्यालय पर नहीं दी जा सकती।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here