Home छतरपुर युवक ने पिता के सामने फांसी लगाकर दे दी जान

युवक ने पिता के सामने फांसी लगाकर दे दी जान

8
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिंचाई कॉलोनी में शनिवार को एक युवक ने अपने पिता की आंखों के सामने ही फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद युवक को जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मनिया निवासी हल्के पटेल ने बताया कि वह सिंचाई कॉलोनी निवासी माताप्रसाद त्रिपाठी के खेत बटाई पर लिए हुए है। हल्के के मुताबिक उसका 16 वर्षीय पुत्र कट्टू उर्फ धर्मदास लोगों के घरों में पुट्टी करने का काम करता था। शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे हल्के ने अपने पुत्र कट्टू से सिंचाई करने के लिए साथ में खेत पर चलने के लिए कहा था जिससे वह नाराज हो गया और बिना खाना खाए कहीं चला गया। रात करीब 8 बजे कट्टू ने अपनी मां को फोन लगाकर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद हल्कू पटेल खेत पर पहुंचा जहां कट्टू रस्सी लेकर एक पेड़ पर चढ़ा हुआ था। पिता नीचे से उसे रोकने का प्रयास करता रहा लेकिन कट्टू ने उसकी बात नहीं सुनी और पिता के सामने ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल लाया गया, शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here