Home छतरपुर पर्यटन नगरी में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या

पर्यटन नगरी में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या

Jeevan Ayurveda

गलन वाली सर्दी से अस्त-व्यस्त हुआ जनजीवन
छतरपुर। इन दिनों जिले में पड़ रही गलन वाली सर्दी से जहां एक ओर आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हैं तो वहीं दूसरी ओर पर्यटन नगरी खजुराहो में विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। स्थानीय लोगों को भले ही ठंड ने परेशान कर रखा हो लेकिन ठंडे प्रदेशों से भारत भ्रमण के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए यह मौसम काफी सुखद है। वहीं शुक्रवार को नौगांव का रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रहा जो वर्ष का सबसे ठण्डा दिन माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बीती रात खजुराहो का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि इस सीजन का सबसे कम तापमान था। मौसम विभाग के प्रतीश त्रिपाठी ने बताया कि हिमालय की ओर से तेज रफ्तार में आ रहीं बर्फीली हवाओं के कारण पारा लगातार गिर रहा है। उन्होंने बताया कि चूंकि खजुराहो क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व के जंगलों और केन नदी का समीपस्थ इलाका है इसलिए यहां का तापमान जिले के अन्य शहरों की तुलना में ज्यादा कम है। अगले दो-तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना श्री त्रिपाठी ने जाहिर की है। वहीं दूसरी ओर पर्यटन की बात करें तो इन दिनों खजुराहो में विदेशी पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंचकर पर्यटन स्थलों का भ्रमण करते दिख रहे हैं। बेल्जियम से आए पर्यटकों के 21 सदस्यीय दल की एक महिला पर्यटक ने बताया कि खजुराहो का मौसम उनके अनुकूल है, जिसका वे पूरा लुत्फ उठा रही हैं। पर्यटक दल के मुताबिक उनके देश में इससे भी कम तापमान होता है इसलिए यहां का मौसम उनके लिए बहुत अच्छा है। वहीं खजुराहो के स्थानीय लोगों को दिन भर अलाव के पास बैठा देखा जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here