Home छतरपुर किराना व्यापारी ने बीमार युवा के लिए किया रक्तदान

किराना व्यापारी ने बीमार युवा के लिए किया रक्तदान

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। रक्तदान के क्षेत्र में कई लोग ऐसे है जो कई बार रक्तदान कर चुके है और आज भी निरंतर रक्तदान करते जा रहे है। आपाजी ब्लड ग्रुप के रफत खान ने बताया 19 वर्षीय युवा पीलिया और एनीमिया के चलते निजी अस्पताल में इलाजरत था जिसे ब्लड की अति आवश्यकता थी। यह जानकारी जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ अरविंद सिंह द्वारा आपाजी ब्लड ग्रुप को दी गई। तत्पश्चात ग्रुप के प्रयास से 2003 से निरंतर रक्तदान कर दूसरों की मदद करने वाले हृदेश मोदी ने आगे आकर रक्तदान किया। उनका कहना है रक्तदान सबको करना चाहिए। मैं पिछले कई वर्षो से लगातार रक्तदान करता आ रहा हूं मुझे आज तक कोई शारीरिक कमजोरी नहीं है और रक्तदान से बड़ा कोई दान नही होता।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here