
खजुराहो। मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को खजुराहो एयरपोर्ट की सीआईएसएफ इकाई द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर बैठे गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल तथा खिचड़ी का वितरण किया गया। सीआईएसएफ इकाई के सदस्यों ने सहायक कमाण्डेन्ट सुश्री उर्वशी साव के नेतृत्व में मतंगेश्वर मंदिर, पावर हाउस के पीछे वाले इलाके सहित राजनगर में कंबल और खिचड़ी का वितरण किया। सीआईएसएफ इकाई की ओर से बताया कि हर वर्ष मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य में गर्म कपड़े और खिचड़ी प्रसाद का वितरण इकाई द्वारा किया जाता है।







