Home छतरपुर समाज के प्रति स्नेह भाव हमें सबके नजदीक लाता है – ब्रह्माकुमारीज़

समाज के प्रति स्नेह भाव हमें सबके नजदीक लाता है – ब्रह्माकुमारीज़

Jeevan Ayurveda

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा निर्वाणा फाउंडेशन में किया गया आयोजन
छतरपुर। ब्रह्माकुमारीज़ विश्वनाथ कॉलोनी द्वारा छतरपुर नगर में स्थित निर्वाणा फाउंडेशन में ब्रह्माकुमारीज़ बहनों द्वारा विकलांग, असहाय, अनाथ एवं नेत्रहीन बालिकाओं के बीच में ब्रह्माकुमारीज़ बहनों ने डांस एवं विभिन्न एक्टिविटी कराकर खुश रहने की कला सिखाई और कुछ प्रेरणादायक बातें बताईं। इस मौके पर निर्वाणा फाउंडेशन की संचालिका अपराजिता सिंह ने बच्चों की दैनिक दिनचर्या एवं विभिन्न एक्टिविटी की बारे में बताते हुए कहा कि नेत्रहीन बालिकाओं द्वारा ब्रेल लिपि में श्रीमद् भागवत गीता के दो अध्याय लिखे जा रहे हैं इससे अवगत कराया और इसी तारतम्य में सभी बच्चों ने बहनों के साथ अपने अनुभवों को साझा करते हुए बालिकाओं ने बताया कि वह परमात्मा को कैसे याद करती हैं, और कैसे उनका धन्यवाद करती हैं, एवं अपने साथ हर कार्य में, पढ़ाई में भगवान के साथ का अनुभव करती हैं। इस मौके पर सभी बच्चों ने मिलकर बहनों के साथ केक कटिंग किया। अंत में ब्रह्माकुमारी सुमन बहन ने मन को एकाग्र करने की विधि बताई एवं बीके रीमा बहन ने सभी बच्चों का एवं फाउंडेशन में उपस्थित सेवारत भाई बहनों का धन्यवाद किया साथ ही बहन नेहा चतुर्वेदी ने अपनी खुशी को साझा किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here