Home छतरपुर गाली-गलौच की शिकायत की तो युवक से कर दी मारपीट

गाली-गलौच की शिकायत की तो युवक से कर दी मारपीट

19
0
Jeevan Ayurveda

पीडि़त परिवार ने एसपी को आवेदन देकर की कार्यवाही की मांग

छतरपुर। जिले के सरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खड़ेहा के रहने वाले एक युवक ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायती आवेदन देकर उसके साथ मारपीट करने वालों पर कार्यवाही की मांग की है।फरियादी संदीप अहिरवार ने बताया कि बीते रोज उसके बटाई के खेत में आरोपी रामप्रसाद अहिरवार द्वारा जानवरों से उसकी फसल नष्ट करवाई गई जिसकी शिकायत उसकी मां ने रामप्रसाद से की तो रामप्रसाद ने मां से गाली-गलौच कर दी। जब पीडि़त की मां थाने में शिकायत करने पहुंची तो वहां कार्यवाही नहीं की गई। इसके बाद सुबह जब आवेदक अपने मुर्गी फार्म पर जा रहा था तभी रास्ते में रामप्रसाद अहिरवार, उसकी पत्नि व दोनों पुत्रों ने उसे गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here