Home छतरपुर 15 फरवरी से आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा

15 फरवरी से आयोजित होगी श्रीमद् भागवत कथा

7
0
Jeevan Ayurveda

श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में बताई कार्यक्रम की रूपरेखा

ईशानगर। नगर में श्रीमद् भागवत कथा, पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संत दर्शन आशीर्वचन कार्यक्रम का आयोजन आगामी फरवरी माह में किया जाना है। यह आयोजन समस्त क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इसी तारतम्य में आज पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया।आयोजक डॉ. हरीश मिश्रा महंत श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर ने जानकारी देते हुये बताया कि 15 से 23 फरवरी 2024 तक चलने वाली संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा, पंचकुंडीय श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं संत दर्शन आर्शीवचन का भव्य कार्यक्रम समस्त क्षेत्रवासियों एवं ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में आमंत्रित संत महापुरुष शारदा पीठाधीश्वर जगत गुरु शंकराचार्य सदानन्द महाराज, आनंद पीठाधीश्वर बालकानन्दगिरी महाराज दिल्ली, महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज हरिद्वार, जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद महाराज काशी, राधे राधे बाबा जी महाराज इंदौर, बागेश्वर पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज, स्वामी सर्वेश्वरानन्द महाराज, शुभेश महाराज अखिल भारतीय संत समिति, स्वामी अभिरामाचार्य महाराज प्रयागराज, दिनेश महाराज छत्तीसगढ़, आचार्य लोमेश गर्ग जी,श्री वैभव अलोनी जी महाराज,संत कमलेश बब्बा जू, अरुण शास्त्री, श्रवण महाराज का आगमन होगा। 15 फरवरी को कलश यात्रा, 16 फरवरी मंडप प्रवेश देव पूजन एवं श्री मद भागवत महापुराण मूल पाठ एवं कथा प्रारंभ, 17 फरवरी अग्नि स्थापन एवं हवन प्रारंभ, 21 फरवरी विशाल संत दर्शन सत्संग एवं शंकराचार्य जी का आशीर्वचन, 22 फरवरी मूल पाठ विश्राम कथा विश्राम एवं पूर्ण आहुति, 23 फरवरी विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक पंडित शिवकांत महाराज के मुख से यह कथा श्रोताओं को सुनाई जाएगी। यज्ञ आचार्य प्रेम नारायण महाराज, सुरेश मिश्रा, द्वारका प्रसाद पटेरिया, शिव दत्त शुक्ल, दिलीप अग्निहोत्री, विनोद रिछारिया आचार्य, रामस्वरूप पाठक, ओम प्रकाश शर्मा, राजकुमार अवस्थी के द्वारा पंचकुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन करवाया जाएगा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here