Home डेली न्यूज़ तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और...


तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, महिला और मासूम समेत तीन लोग घायल

Jeevan Ayurveda

छतरपुर जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कूपी-अगरा तिगड्डा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला और 8 साल के बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टीकमगढ़ से लौटते समय हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, बमीठा थाना क्षेत्र के ईमलहा गांव के रहने वाले 19 वर्षीय वीरेंद्र यादव अपनी मौसी रामवती यादव और 8 वर्षीय आशू यादव को बाइक पर साथ लेकर किसी कार्य से टीकमगढ़ गए थे। टीकमगढ़ से वापस अपने गांव लौटते वक्त जब उनकी बाइक कूपी-अगरा तिगड्डा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे चार पहिया वाहन के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
गंभीर रूप से घायल हुए महिला और बच्चा
इस भीषण टक्कर में बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में रामवती यादव के सिर में गंभीर चोट आई है, वहीं छोटे बच्चे आशू यादव के पैर में गहरी चोटें लगी हैं। इसके अलावा बाइक चला रहे वीरेंद्र यादव को भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए छतरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here