Home डेली न्यूज़ भजन-कीर्तन में टोकने पर विवाद: दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति समेत परिजनों को...

भजन-कीर्तन में टोकने पर विवाद: दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति समेत परिजनों को लाठी-रॉड से पीटा, घर पर किया पथराव

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरैया गांव में मंदिर के बाहर चल रहे भजन-कीर्तन के दौरान गाने-बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपियों ने लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने के साथ-साथ पीडि़तों के घर पर पथराव भी किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गौरैया निवासी 75 वर्षीय खज्जु अहिरवार पिता हरलाल अहिरवार गांव में शंकर जी के मंदिर के बाहर चल रहे भजन-कीर्तन में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने भजन सही ढंग से गाने-बजाने की बात कह दी। इसी बात से नाराज होकर गांव के ही अम्बु अहिरवार, बाबूलाल अहिरवार, राहुल अहिरवार, दिलीप अहिरवार सहित करीब 15 लोगों ने उनके साथ बहस शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गए।
विवाद इतने पर ही नहीं थमा। बीते रोज शाम के समय आरोपी एकजुट होकर खज्जु अहिरवार के घर पहुंचे और पथराव शुरू कर दिया। जब परिजनों ने बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया।
इस हिंसक हमले में 75 वर्षीय खज्जु अहिरवार, उनकी 70 वर्षीय पत्नी रामकुंवर अहिरवार, 45 वर्षीय रामलाल अहिरवार (पिता हरलाल अहिरवार) तथा 40 वर्षीय दशरथ अहिरवार (पिता खज्जु अहिरवार) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पीडि़त पक्ष ने सिविल लाइन थाना पुलिस से मामले की शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here