Home डेली न्यूज़ छतरपुर के पेप्टेक टाउन में सनातनी फ़ैशन शो की धूम: पारंपरिक वेशभूषा...

छतरपुर के पेप्टेक टाउन में सनातनी फ़ैशन शो की धूम: पारंपरिक वेशभूषा में निवासियों ने की रैंप वॉक, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के पेप्टेक टाउन में आयोजित नौ दिवसीय नवदुर्गा उत्सव के दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है। बीती रात उत्सव समिति के तत्वावधान में एक विशेष सनातनी सांस्कृतिक फ़ैशन शो का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेप्टेक टाउन के निवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भारतीय संस्कृति को दर्शाती विशेष वेशभूषा में रैंप वॉक कर सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
बच्चों की फ़ैंसी ड्रेस और कपल डांस ने बांधा समां
सांस्कृतिक संध्या के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भी विभिन्न पौराणिक व सांस्कृतिक स्वरूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। समिति के सदस्य उमेश अग्रोहा ने जानकारी देते हुए बताया कि कॉलोनी के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के उत्साह तथा सहयोग से इस वर्ष कई नए और भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्सव के सोमवार को पूजा-हवन, कन्या भोज, विशाल भंडारे के साथ-साथ विशेष गरबा महोत्सव और माता की शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here