Home डेली न्यूज़ जापानी युवक ने खजुराहो में लगाया निशुल्क चाय का स्टॉल, राहगीरों को...

जापानी युवक ने खजुराहो में लगाया निशुल्क चाय का स्टॉल, राहगीरों को अपने हाथों से पिलाई चाय

22
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो में जापान से घूमने आए एक युवक का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जापान निवासी युवक कोकी फुजिवावारा ने खजुराहो स्थित सूर्या होटल के बाहर निशुल्क चाय का स्टॉल लगाया और राहगीरों को अपने हाथों से चाय पिलाई।
मीडिया से बातचीत में कोकी ने बताया कि उन्हें खजुराहो बेहद पसंद आया है। इसके साथ ही उन्हें भारत की चाय भी काफी पसंद है। इसी खुशी को लोगों के साथ साझा करने के उद्देश्य से उन्होंने निशुल्क चाय पिलाने का निर्णय लिया।
विदेशी पर्यटक द्वारा इस तरह चाय का स्टॉल लगाकर राहगीरों की सेवा करने का अंदाज स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। लोगों ने जापानी युवक के इस प्रयास की सराहना की और उसके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here