Home डेली न्यूज़ जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे से परेशान 95 साल की बुजुर्ग...

जमीन पर दबंगों के अवैध कब्जे से परेशान 95 साल की बुजुर्ग महिला पहुंची जनसुनवाई

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिला मुख्यालय पर आयोजित कलेक्टर की जनसुनवाई में एक बार फिर प्रशासनिक अनदेखी का मामला सामने आया है। चंदला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेपुरवा निवासी 95 वर्षीय वृद्ध महिला चुनवादी अहिरवार अपने बेटे कृपाल अहिरवार के साथ न्याय की आस में कलेक्ट्रेट पहुंचीं। पीडि़ता ने अधिकारियों को आवेदन सौंपकर अपनी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने और दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीडि़त परिवार ने बताया कि उनकी सवा चार बीघा भूमि पर गांव के ही रामदीन पटेल और रामवन पटेल द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान का निर्माण करा लिया गया है। इस संबंध में पूर्व में न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी लवकुशनगर द्वारा यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद दबंगों द्वारा निर्माण कार्य जारी रखा गया।
कृपाल अहिरवार ने बताया कि वह इस मामले की शिकायत पूर्व में भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार चक्कर काटने के बाद भी न्याय न मिलने पर 95 वर्ष की बुजुर्ग मां को लेकर जनसुनवाई में आना पड़ा। पीडि़त परिवार ने कलेक्टर से मांग की है कि उनकी निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here