Home डेली न्यूज़ छतरपुर में झमाझम बारिश: कई मार्ग ठप, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

छतरपुर में झमाझम बारिश: कई मार्ग ठप, पेड़ गिरने से आवागमन बाधित

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। जिले में बीती रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तेज बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। चंदला, अजयगढ़ और महोबा जाने वाले मुख्य मार्गों पर कई विशाल पेड़ गिरने से सड़कें अवरुद्ध हो गईं और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पेड़ गिरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से स्थिति को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों एवं पर्यटन स्थलों के आसपास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई है। मार्गों से पेड़ हटाने और आवागमन सुचारु कराने के लिए बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here