Home डेली न्यूज़ किशोरी ने खाया अज्ञात जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान...

किशोरी ने खाया अज्ञात जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम अनगौर निवासी 17 वर्षीय रामदेवी अहिरवार पिता भूपत अहिरवार की अज्ञात जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी ने दोपहर करीब 4 बजे अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे सीधे जिला अस्पताल छतरपुर लेकर पहुंचे, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। उपचार के बावजूद रात करीब 8 बजे रामदेवी की मौत हो गई। घटना के समय घर पर परिवार की एक महिला मौजूद थी, जबकि पिता गांव में थे। किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन परिस्थितियों में किया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here