Home डेली न्यूज़ खेत जोतने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला

खेत जोतने का विरोध करने पर कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बंदरगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा एक किसान परिवार पर जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडि़त परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी तथा गंभीर धाराएं बढ़ाने की मांग की है।
पीडि़त धनीराम पाल के अनुसार, 3 जुलाई की शाम जब वे अपने परिवार के साथ खेत में काम कर रहे थे, तभी गांव के रसूखदार लोग ट्रैक्टर लेकर आए और उनकी मलकियत वाली जमीन को जबरन जोतने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में धनीराम, उनकी पत्नी बिट्टी बाई, पुत्र और भतीजे नरेन्द्र पाल गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने आए नरेंद्र पाल पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जिससे उनके सिर पर 21 टांके आए हैं और वे ग्वालियर में कोमा की हालत में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। वहीं, बिट्टी बाई के सिर पर भी डंडा लगने से 8 टांके आए हैं। पीडि़त परिवार का आरोप है कि घटना के दिन ही राजनगर थाने में मामला दर्ज तो किया गया, लेकिन इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने बेहद मामूली धाराएं लगाई हैं। पुलिस ने न तो मौका मुआयना किया और न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी न होने से हौसला बुलंद आरोपी गांव में खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं और राजीनामा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। भयभीत पीडि़त परिवार ने एसपी से आरोपियों पर हत्या के प्रयास की धाराएं बढ़ाकर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here