Home डेली न्यूज़ सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजन

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। नगरपालिका अध्यक्ष ज्योति चौरसिया एवं सीएमओ माधुरी शर्मा के निर्देशन एवं स्वच्छता नोडल अधिकारी नीतेश चौरसिया के मार्गदर्शन में सफाई अपनाओ-बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत पुरानी तहसील, महल रोड पर जनजागरूकता हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर शासकीय माध्यमिक विद्यालय शुक्लाना, छतरपुर एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास की अधीक्षिका ममता पटेरिया, उप अधीक्षिका प्रियंका सिंह, नगर पालिका परिषद की आईईसी टीम तथा छात्राओं में रानी अहिरवार, अंजली , दामिनी आदिवासी, अनसुइया अहिरवार, माही , चंदा आदि के द्वारा स्वक्षता विषयक प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को स्वच्छता अपनाने, मानसून जनित बीमारियों से बचाव, 4-बिन कचरा पृथक्करण, घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया गया। छात्राओं ने अपने अभिनय के माध्यम से स्वच्छता का संदेश देते हुए नागरिकों से नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता की अपील की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों, विद्यालय के स्टाफ, छात्राओं एवं आईईसी टीम ने स्वच्छ एवं स्वस्थ छतरपुर के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग देने का संकल्प लिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here