Home छतरपुर हिंदू संगठनों की बड़ी कार्रवाई, भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी...

हिंदू संगठनों की बड़ी कार्रवाई, भैंसों से भरा ट्रक पकड़ा, दो आरोपी गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda

बकस्वाहा। नगर में पशु तस्करी का मामला एक बार फिर उजागर हुआ है। देर रात विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त टीम ने सक्रियता दिखाते हुए भैंसों से भरा एक ट्रक पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीबी 0432 में करीब 24 भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर भरा गया था और उन्हें बध करने के इरादे से ले जाया जा रहा था।
सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता रात लगभग 2 बजे हरकत में आए और ट्रक का पीछा कर लंबी मशक्कत के बाद उसे रोकने में सफल रहे। जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसके अंदर भैंसें मरणासन्न स्थिति में मिलीं। इतना ही नहीं, ट्रक में डबल छलनी लगाकर भैंसों को भरा गया था जिससे उनका दम घुट रहा था। सभी भैंसों को तुरंत सुरक्षित निकालकर गौशाला भेजा गया।
इस दौरान ट्रक चालक और क्लीनर को भी पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया। थाना प्रभारी सुनीता विंदुआ ने जानकारी दी कि पकड़े गए दोनों आरोपी दमोह जिले के निवासी हैं। उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय नागरिकों और हिंदू संगठनों ने क्षेत्र में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इस प्रकार की घटनाएँ न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं बल्कि इससे पशु संरक्षण कानून की भी खुली अवहेलना हो रही है। संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि पशु तस्करी के इस नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों पर कड़ी सजा सुनिश्चित हो।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here