Home उत्‍तर प्रदेश जेलर ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

जेलर ने किया राष्ट्रीय ध्वज का अपमान

Jeevan Ayurveda

बीते रोज जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान जिला जेलर द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया, जिसके विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर जेलर के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
अधिवक्ता रवि पांडे ने बताया कि 13 अगस्त को जिला कारागार छतरपुर के जेलर दिलीप सिंह जाटव और उनके कर्मचारियों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया। जेलर दिलीप सिंह जाटव बुलेट मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे थे और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा पकड़ा था। झंडे में हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे था, जो ध्वज की मानक स्थिति के विपरीत है। यह घटना इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। उन्होंने कहा कि जेलर एक पढ़े-लिखे राजपत्रित अधिकारी हैं और उन्हें राष्ट्रीय ध्वज के रंगों और प्रदर्शन के नियमों की पूरी जानकारी है। फिर भी, ध्वज को गलत तरीके से पकड़कर उसका अपमान किया गया, जिससे उनकी राष्ट्रीय भावनाएं आहत हुईं हैं। संघ ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here