Home छतरपुर बुंदेलखंड विकास निधि ने आयोजित किया स्वरांजलि कार्यक्रम

बुंदेलखंड विकास निधि ने आयोजित किया स्वरांजलि कार्यक्रम

Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नगर पालिका के सभागार में बीती शाम भारतीय सिनेमा के दो महान पाश्र्वगायकों की पुण्यतिथि और जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड विकास निधि साख सहकारी समिति मर्यादित द्वारा एक भव्य संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों संगीत प्रेमियों ने बारिश के बावजूद हिस्सा लिया और दोनों दिग्गजों के अमर गीतों को सुनकर उनकी स्मृतियों को नमन किया। स्थानीय कलाकारों ने भक्ति, प्रेम और मस्ती भरे गीतों से समां बांधा, जबकि गणमान्य व्यक्तियों ने इन कलाकारों की संगीतमय विरासत की सराहना की।
बुंदेलखंड विकास निधि साख सहकारी समिति मर्यादित के डायरेक्टर विकास चतुर्वेदी ने बताया कि मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि 31 जुलाई और किशोर कुमार की जयंती 4 अगस्त को समर्पित स्वरांजलि नामक संगीतमय शाम के आयोजन में नीरज म्यूजिकल इवेंट्स के कलाकारों ने मोहम्मद रफी के गीतों से लेकर किशोर कुमार के मस्ती और रोमांटिक नगमों तक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बारिश के बावजूद सैकड़ों लोग अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी ललित शाक्यवार रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यूरो सर्जन डॉ. यशपाल सिंह बुंदेला, वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र अग्रवाल, पूर्व परिवहन आयुक्त अजय गुप्ता, आरंभ स्कूल के संचालक दीपेंद्र सिंह बुंदेला, केयर इंग्लिश स्कूल के निदेशक मनीष दोसाज, प्रवीण प्रभात के डायरेक्टर प्रवीण गुप्त और बुंदेली रेडियो 90.8 एफएम के संचालक के.के. चतुर्वेदी उपस्थित थे। आकाशवाणी छतरपुर के उद्घोषक राकेश खरे और सविता मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया। देर रात तक चले इस आयोजन में दोनों गायकों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए, और उनकी आवाजों को भारतीय संगीत की अमर धरोहर बताया गया। दर्शकों ने इस आयोजन को सराहते हुए इसे संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बताया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here