Home छतरपुर आकांक्षी हाट: देशी उत्पादों को बाजार से जोडऩे की पहल

आकांक्षी हाट: देशी उत्पादों को बाजार से जोडऩे की पहल

5
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। मध्य प्रदेश के आकांक्षी जिलों में से एक छतरपुर में नीति आयोग के तहत 2 से 8 अगस्त तक आकांक्षा हाट का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत के सामने मेला ग्राउंड में आयोजित इस हाट का शुभारंभ बीती शाम छतरपुर विधायक ललिता यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या अग्निहोत्री विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
उद्घाटन के उपरांत अतिथियों ने हाट का भ्रमण किया और स्व सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर उपलब्ध स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। विधायक श्रीमती यादव ने महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि वोकल फॉर लोकल की संकल्पना को बढ़ावा देने के लिए आयोजित इस हाट का उद्देश्य आजीविका मिशन के महिला स्व सहायता समूहों, किसान संगठनों और उत्पादक समूहों के देशी उत्पादों को बाजार से जोडऩा तथा प्रोत्साहित करना है। उल्लेखनीय है कि आकांक्षा हाट में स्थानीय हस्तशिल्प, जैविक उत्पाद, मसाले, और अन्य देसी सामग्री विक्रय के लिए उपलब्ध है। शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत सीईओ तपस्या परिहार, डीपीएम एनआरएलएम श्याम गौतम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here