Home छतरपुर मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 ने बढ़ाया पर्यटन के प्रति उत्साह

मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 ने बढ़ाया पर्यटन के प्रति उत्साह

5
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज 2025 का जिला स्तरीय आयोजन छतरपुर जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं में राज्य की पर्यटक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिले के 142 विद्यालयों की टीमों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 92 ने प्रतिकूल मौसम के बावजूद भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी. प्रजापति ने बताया कि कलेक्टर पार्थ जैसवाल और सीईओ जिला पंचायत तपस्या परिहार के मार्गदर्शन में यह आयोजन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 में हुआ। क्विज दो चरणों में आयोजित की गई। लिखित परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और ऑडियो-विजुअल राउंड दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक। नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर कौशल सिंह ने बताया कि क्विज मास्टर नीरज खरे ने मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थलों पर रोचक प्रश्न पूछे। प्रथम स्थान शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 की टीम (उदेश यादव, राजवीर शर्मा, विपिन शुक्ला) ने हासिल किया, जो राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। द्वितीय स्थान गुलगंज की कन्या उ.मा.वि. (नम्रता सिंह जादौन, मोहिनी साहू, खुशी असाटी) और तृतीय स्थान झींझन उ.मा.वि. (नीलेश यादव, मनीष कुशवाहा, बीकेस पाल) ने प्राप्त किया। चतुर्थ, पांचवीं और छठवीं टीमें क्रमश: महर्षि विद्या मंदिर, बीईएचएस नींव एकैडमी और मॉडल उ.मा.वि. गौरिहार रहीं। शीर्ष तीन टीमों को मेडल, प्रमाण पत्र और तीन दिन-दो रात का पर्यटन कूपन, जबकि अगली तीन टीमों को मेडल, दो दिन-एक रात का कूपन और प्रमाण पत्र दिए गए। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र मिले। पुरस्कार वितरण में प्राचार्य एस.के. शर्मा, पर्यटन बोर्ड के आर.के. पाठक, स्कोरर दिलीप पांडे, नईम अहमद, तकनीकी सहयोगी विजय सोनी, शरद अग्रवाल और व्यवस्था प्रभारी एसपी बाजपेई, नीरज वाजपेयी मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here