Home छतरपुर अस्पताल में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

अस्पताल में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की छतरपुर इकाई एवं जिला चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सीएमएचओ डॉ आरपी गुप्ता, वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एके रावत, डॉ राजेश जैन एवं आईएमए प्रेसिडेंट डॉ गायत्री नामदेव के द्वारा महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक कर मनाया।
सीएमएचओ डॉ आरपी गुप्ता ने महिलाओं को स्तनपान के लिए शपथ दिलाई और मां का दूध अमृत के समान बताया। उन्होंने बताया कि मां के दूध में सभी प्रकार की प्रतिरोधक क्षमताएं रहती हैं, जिससे बच्चे की वृद्धि एवं विकास पूर्ण रूप से होता है। वहीं नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी एसएनसीयू डॉ नीरज द्विवेदी ने विश्व स्तनपान सप्ताह की थीम स्तनपान को प्राथमिकता दें, स्थाई सहायता प्रणालिया बनाएं, के बारे में सभी को अवगत कराया। जिला चिकित्सालय के आरएमओ डॉक्टर अमित अग्रवाल, आईएमए सदस्य डॉ साकेत गुप्ता, डॉ उमाशंकर एवं सचिव डॉ ऋषि द्विवेदी उपस्थित रहे। इस दौरान एसएनसीयू जिला चिकित्सालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here