Home छतरपुर कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा 173286 रूपये की शास्ति वसूल...

कलेक्टर के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा 173286 रूपये की शास्ति वसूल की गई

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में आबकारी टीम द्वारा छतरपुर जिले में स्थित कंपोजिट मदिरा दुकानों का पूर्ण सजगता एवं गंभीरता से वृत्त प्रभारी अधिकारियों द्वारा 1 अप्रैल 2025 से  31 मई 2025 तक अधिकतम अथवा न्यूनतम विक्रय मूल्य संबंधी निरीक्षण एवं टेस्ट पर्चेस की कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान कुल 7 अधिकतम विक्रय मूल्य एवं न्यूनतम विक्रय मूल्य के प्रकरण पंजीबद्ध कर लाइसेंसी के विरुद्ध नियमानुसार विधिवत कार्यवाही की गई है। जिसमें कुल 173286 रुपये की राशि की शास्ति वसूल की जा चुकी है। शेष प्रकरण प्रचलन में है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here