
छतरपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अपने तीन दिवसीय छतरपुर जिले के दौरे के तहत शुक्रवार को महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में जनचौपालों का आयोजन कर जनता की समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर ही समाधान किया।
सुबह 10 बजे टटम पंचायत की बेटी विदाई वाटिका में आयोजित जनचौपाल में केन्द्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इसके बाद दोपहर 12 बजे गौर, फिर ग्राम खुर्दा और शाम 4 बजे चुरवारी पंचायत भवन में जनचौपालों के माध्यम से जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। इन जनचौपालों में एसडीएम नौगांव जी.एस. पटेल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, धीरेंद्र शिवहरे, राकेश पाठक, रूपकिशोर पाठक, रवि त्रिपाठी, रामसेवक पटेल, धीरेंद्र सिंह बुंदेला, ठाकुरदास पटेल, राजेश नापित भी मौजूद रहे।







