Home छतरपुर कट्टे की नोंक पर हुआ छात्रा का अपहरण, 24 घंटे बाद सकुशल...

कट्टे की नोंक पर हुआ छात्रा का अपहरण, 24 घंटे बाद सकुशल मिली

Jeevan Ayurveda


नौगांव। थाना क्षेत्र में बीती शाम एक छात्रा का कट्टे की नोंक पर फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया था। स्विफ्ट कार से आए बदमाश, ई-रिक्शा में सवार छात्रा को अगवा कर अपने साथ ले गए थे। इस बड़ी घटना के बाद पुलिस तत्काल कार्रवाई में जुट गई थी। करीब 24 घंटे बाद छात्रा को बरामद कर लिया गया है। हालांकि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ अपहरण की धाराओं में मामला दर्ज किया है, और लगातार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक लुगासी निवासी हाकिम सिंह यादव की बेटी स्नेहा यादव मंगलवार दोपहर बापू महाविद्यालय, नौगांव में बीए द्वितीय वर्ष का पेपर देने आई थी। शाम को वह अपनी बहन के साथ ई-रिक्शा से लुगासी लौट रही थी, तभी मानपुर और चौखड़ा गांव के बीच स्विफ्ट कार से आए तीन-चार बदमाशों ने कट्टा दिखाकर ई-रिक्शा रुकवाया तथा स्नेहा का अपहरण कर लिया। स्नेहा की बहन सहित मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों का विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकाया। आरोपियों के भागने के बाद घटना की सूचना नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। लड़की के पिता हाकिम सिंह यादव ने बताया कि स्नेहा को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के ग्राम बारी निवासी उसके मामा ने गोद दिया था। स्नेहा ने बारी में रहकर कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई की थी। दो वर्ष पहले ललितपुर के एक युवक युवक से उसका विवाद हुआ था, जिसके बाद ललितपुर थाने में शिकायत दर्ज हुई और युवक को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद स्नेहा अपने गांव लुगासी लौट आई और नौगांव में पढ़ाई शुरू की।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here