
बक्स्वाहा। बकस्वाहा में बिना किसी मान्यता प्राप्त डिग्री और क्लिनिक पंजीयन के अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर रहे निकहत परवीन सिद्दीकी और उनके पति निज़ाम खान के खिलाफ बकस्वाहा पुलिस ने मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खंड चिकित्सा अधिकारी सत्यम असाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा की शिकायत पर की गई।
बक्सवाहा में क्लिनिक के बाहर लगे बोर्ड में डॉक्टर निज़ाम खान एमबीबीएस शिशु रोग विशेषज्ञ लिखता था वहीं उसकी पत्नी निकहत परवीन सिद्दीकी खुद को प्रसूति रोग चिकित्सक लिखती थी जबकि उनके पास कोई डिग्री ही नहीं थी
फरियादी लक्ष्मीप्रसाद आदिवासी निवासी वार्ड नंबर 03 बड़ा मलहरा द्वारा प्रस्तुत शिकायत और चिकित्सा विभाग की जाँच में यह पाया गया कि उक्त दंपति न केवल बिना किसी वैध डिग्री के क्लिनिक चला रहे थे, बल्कि गर्भवती महिलाओं की जाँच और गर्भपात जैसी संवेदनशील चिकित्सा प्रक्रियाएं भी कर रहे थे।
शिकायतकर्ता रावसाहब परमार ने आरोप लगाया कि उनकी बहन का इलाज निकहत परवीन द्वारा किया गया, जिसमें दी गई दवा से अत्यधिक रक्तस्त्राव हुआ और हालत गंभीर हो गई। बाद में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बकस्वाहा में भर्ती किया गया। जिसके बाद दमोह रेफर किया गया ओर उसके बाद सागर बंसल अस्पताल में उनका इलाज हुआ जिसके बाद उनके द्वारा बीएमओ सहित तहसीलदार भरत पांडे के पास शिकायत की गई
इस पूरे मामले की जाँच दिनांक 26 अप्रैल 2025 को तहसीलदार भरत पांडे बकस्वाहा और अन्य थाना प्रभारी कृपाल मार्को, बीएमओ सत्यम असाटी द्वारा संयुक्त निरीक्षण के माध्यम से की गई, जिसके बाद ज़ब्ती नामे सहित रिपोर्ट तैयार की गई।
खंड चिकित्सा अधिकारी सत्यम असाटी की ओर से उच्च अधिकारियों को सूचित कर एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया गया, जिस पर थाना बकस्वाहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी कृपाल मार्को ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है जांच मैं तथ्य सही पाए जाने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी।







