Home डेली न्यूज़ कलेक्टर ने ऑनलाईन सेवाएं प्रदान नही करने पर महाराजपुर सीएमओ और देवपुर...

कलेक्टर ने ऑनलाईन सेवाएं प्रदान नही करने पर महाराजपुर सीएमओ और देवपुर सचिव पर लगाई पेनाल्टी

Jeevan Ayurveda

वेतन से वसूल की जाएगी राशि, लोक सेवा गारण्टी अधिनियम का किया उल्लंघन
छतरपुर
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने लोक सेवा गारण्टी अधिनियम अंतर्गत ऑनलाईन सेवा देने में विफल रहे नगरपालिका सीएमओ महाराजपुर विवेक नारायन मिश्रा एवं ग्राम पंचायत सचिव देवपुर जनपद बक्सवाहा रूप सिंह लोधी पर 500-500 रूपए की शास्ति अधिरोपित की है। जो संबंधित के वेतन से वसूली जाएगी। इनके द्वारा विवाह पंजीयन के संबंध में ऑनलाइन आवेदन का निराकरण नही किया गया।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. लोक सेवाओं के प्रदान की गारण्टी अधिनियम 2010 के अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं को समय सीमा के भीतर निराकरण करना होता है। समय सीमा में सेवा प्रदान न करना म.प्र. लोक सेवाओं के के प्रदाय की गारण्टी अधिनियम 2010 की धारा 5(1)(2) का उल्लंघन है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here