Home छतरपुर अवैध कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

अवैध कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

Jeevan Ayurveda


छतरपुर। पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। माह अप्रैल में करीब 38 आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किए गए हैं।
थाना जुझारनगर पुलिस को प्रभात भ्रमण के दौरान बारीगढ़ दिदवारा रोड में अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम ने करहरी तिराहा के पास मोटरसाइकिल को रोककर संदेही की तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर का देशी कट्टा एवं कारतूस बरामद किया गया। अवैध हथियार एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर आरोपी मोहम्मद आरिफ उर्फ बटलर पिता रज्जब अली निवासी ग्राम करहरी थाना जुझारनगर को गिरफ्तार किया गया। थाना जुझारनगर में आयुध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी जुझारनगर उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षक राममूर्ति, रामवीर, अनिल, अमन, शुभम की भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here