Home छतरपुर शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से दो घरों में लगी भीषण आग

Jeevan Ayurveda


चंदला। कस्बे के वार्ड नंबर 3 की एक कॉलोनी में विद्युत तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग ने दो घरों को जलाकर राख कर दिया। इस हादसे में 7 बकरियां और एक गाय का बछड़ा जिंदा जल गया, जबकि लाखों रुपये का सामान नष्ट हो गया। पीडि़त परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, आग से भैरों सिंह और रघुबर अनुरागी के घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। घरों में रखा राशन, गेहूं, जौ, चना, भूसा, नकदी और जेवरात जलकर खाक हो चुका है। एक घर में करीब 3 लाख और दूसरे में 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हादसे में रामकली नाम की महिला भी जख्मी हुई है। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों और पुलिस बल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। पीडि़त परिवारों ने प्रशासन से सहायता की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here