Home छतरपुर आतंकवादी घटना के खिलाफ युवाओं का उग्र प्रदर्शन

आतंकवादी घटना के खिलाफ युवाओं का उग्र प्रदर्शन

8
0
Jeevan Ayurveda

बिजावर। कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई आतंकवादी घटना के विरोध में बिजावर के युवाओं ने उग्र प्रदर्शन कर पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला दहन किया। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश की लहर है, और बिजावर भी इससे अछूता नहीं रहा।
नगर के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में युवाओं ने एकत्र होकर पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित इस आतंकवादी घटना को कायराना करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारत सरकार से आतंकवादियों और पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाने की मांग की। साथ ही, इस घटना में मारे गए निर्दोष सैलानियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। हिंदू युवा क्रांति दल के जितेंद्र तिवारी ने कहा, हम भारतीय होने के नाते ऐसी कायराना हरकतों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। पाकिस्तान और आतंकवादियों द्वारा धर्म के नाम पर निर्दोष लोगों पर गोलियां चलाने की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रदर्शन में नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, गौरव भटनागर, संदीप नरवरिया, जीतू खटीक, स्वदेश विस्वारी सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी कमलजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here