
छतरपुर। संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725 वीं जयंती संपूर्ण जिले सहित ईशानगर में दिनांक 25 अप्रैल 2025 शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी द्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिजावर विधायक राजेश शुक्ला उर्फ बबलू महाराज उपस्थित रहेंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सेन समाज के अध्यक्ष हेमराज वर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में ईशानगर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती निधि मिश्रा मौजूद रहेगी।श्री सेन नगर समिति ईशानगर के संरक्षक दशरथ सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत मैरिज गार्डन के बगल में संत शिरोमणि सेन जी महाराज की जयंती का आयोजन किया गया है जिसमें सर्वप्रथम सुबह 9 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा एवं सेन जी महाराज का पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक अतिथियों का सम्मान एवं समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान मंच से किया जाएगा। वहीं शाम 4 बजे से सेन जी महाराज की भव्य शोभायात्रा ईशानगर में निकाली जाएगी तथा शाम 6 बजे से 8 बजे तक कवि सम्मेलन और रात्रि में 8 बजे से 10 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्री सेन नगर समिति ईशानगर के समस्त पदाधिकारी और सदस्यों ने सभी सजातियों बंधुओ से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।सेन समाज मंदिर में जयंती पर अभिषेक एवं श्री सत्य नारायण कथा आजसंत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिला सेन समाज छतरपुर द्वारा श्री राधा कृष्ण सेन समाज मंदिर संकट मोचन के पास में सेन जी महाराज का भव्य अभिषेक एवं महाआरती सुबह 7 बजे सजातीय बंधुओं की उपस्थिति में होगी तथा सुबह 8 बजे से बस स्टैंड क्रमांक 2 छतरपुर में हलवा वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। सुबह 9 बजे श्री सत्यनारायण भगवान की कथा प्रारंभ होगी।









