Home छतरपुर प्राचीन गणेश मंदिर में पेवर्स ब्लॉक का हुआ लोकार्पण

प्राचीन गणेश मंदिर में पेवर्स ब्लॉक का हुआ लोकार्पण

Jeevan Ayurveda

नोट: इस समाचार के साथ फोटो क्रमांक 18 लगाएं।हरपालपुर। नौगांव जनपद की ग्राम पंचायत कराठा में मंगलवार को महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह टीका राजा ने विधायक निधि से निर्मित 8 लाख रुपये की लागत वाले पेवर्स ब्लॉक फर्सीकरण कार्य का मंगलवार को लोकार्पण किया। यह कार्य प्राचीन भगवान गणेश मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कराया गया है।कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें ग्रामीणजन शामिल हुए। इसके बाद आरती व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर विधिवत लोकार्पण किया गया। विधायक ने इस अवसर पर कहा कि वे विकास के साथ सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों को भी प्राथमिकता देते हैं। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र ही एक और बड़ी सौगात देने की घोषणा की। कार्यक्रम में सरपंच आशारानी सिंह व सरपंच प्रतिनिधि सतेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर परिसर के फर्शीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो सके। अब परिक्रमा पथ सहित पूरे मंदिर परिसर का सुंदरीकरण हो गया है, जिससे धार्मिक आयोजनों में सहूलियत होगी। इस अवसर पर सचिव सीताराम विश्वकर्मा, सब इंजीनियर आत्माराम परिहार, जिला पंचायत प्रतिनिधि प्रवीण प्रताप सिंह, सरपंच मोहन यादव, रूपसिंह राजपूत, सूरज राजपूत, संदीप सोनी, यशपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here