Home छतरपुर राजनगर अधिवक्ता संघ ने एक देश, एक चुनाव का किया समर्थन

राजनगर अधिवक्ता संघ ने एक देश, एक चुनाव का किया समर्थन

Jeevan Ayurveda

राजनगर| राजनगर तहसील सभागार में एक देश, एक चुनाव विषय पर आयोजित परिचर्चा में अधिवक्ता संघ ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया की उपस्थिति रही। अधिवक्ता श्याम बाबू द्वारा प्रस्तावना प्रस्तुत की गई, जिसे अधिवक्ता देवेंद्र सोनी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने समर्थन दिया।विधायक पटैरिया ने एक देश, एक चुनाव” के संभावित लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इससे समय और संसाधनों की बचत होगी तथा शासन-प्रशासन की निरंतरता बनी रहेगी। परिचर्चा से पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष आरके उपाध्याय, सचिव जय प्रकाश, मुहम्मद हाशिम शेख, के आर सिंह, दिलीप सिंह यादव, राजकुमार गंगेले सहित अन्य अधिवक्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने अधिवक्ताओं के बैठने के लिए अधिवक्ता चैंबर निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया। अंत में अधिवक्ता हरिशंकर अवस्थी ने विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत राजनगर अधिवक्ता संघ कार्यालय के जीर्णोद्धार के बाद फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन विधायक पटैरिया ने एसडीएम प्रशांत अग्रवाल व तहसीलदार धीरज गौतम की उपस्थिति में किया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here