Home छतरपुर युवा मोर्चा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

युवा मोर्चा ने जलाया राहुल गांधी का पुतला

Jeevan Ayurveda

छतरपुर| नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने छतरपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। छत्रसाल चौराहे पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया और नारेबाजी की।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में देश का सबसे बड़ा घोटाला किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई से बचने के लिए कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर अपने नेताओं को बचाने की कोशिश कर रही है और जनता को गुमराह कर रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और केंद्र सरकार के समर्थन में नारे लगाए।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here