
छतरपुर। गर्मी के शुरू होते ही वैश्य महासम्मेलन मध्य प्रदेश की नगर इकाई छतरपुर द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैंड नंबर 1 पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के बगल में निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ श्रीमती ज्योति सुरेंद्र चौरसिया नगर पालिका अध्यक्ष एवं सीएमओ माधुरी शर्मा जी द्वारा फीता काटकर किया गया।नगर अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जैन ने बताया कि यह नि:शुल्क प्याऊ वैश्य महासम्मेलन के सदस्यों से आर्थिक सहयोग लेकर लगवाता हूं, चूंकि यह अंतर्राज्जीय बस स्टैंड है। अत: प्रतिदिन 18 से 20 हजार यात्री यहाँ शीतल जल पीते हैं एवं अगली यात्रा के लिए बोतलों में भरकर भी ले जाते हैं। प्याऊ के सफल संचालन एवं साफ सफाई के लिए एक व्यक्ति प्रतिदिन सुबह 8:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक अप्रैल से जुलाई के अंत तक अनवरत बैठाया जाता है। यात्रियों को साफ सुथरा जल मिले इसका भी विशेष ध्यान रखा जाता है और पानी को कपड़े का छन्ना लगाकर मटकों में भरवाया जाता है।इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री गोविंद दास असाटी, जयनारायण अग्रवाल एवं धर्मेंद्र गुप्ता, जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल, महर्षि प्राचार्य सीके शर्मा, मुन्ना तिवारी शिवसेना, समाजसेवी शंकरलाल सोनी, नगर महामंत्री पंकज जैन महर्षि, विपिन अवस्थी, के. एन. सोमन, रामकुमार गुप्ता, द्वारका प्रसाद असाटी, बृजेश अग्रवाल, पूरनलाल गुप्ता, संतोष अग्रवाल खैरी, रोहित गुप्ता, अनिल तपा, राजीव गंधी, नीलू पिपरसानियां, प्रमोद खरे नें यात्रियों को ठंडा एवं मीठा शरबत एवं लाहौरी जीरा पिलाकर नि:शुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया।








