Home छतरपुर प्रभात फेरी में शामिल युवक पर असमाजिक तत्वों ने किया हमला

प्रभात फेरी में शामिल युवक पर असमाजिक तत्वों ने किया हमला

19
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। सोमवार की सुबह शहर में उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई जब कुछ असमाजिक तत्वों ने रामनवमीं की प्रभात फेरी में शामिल एक युवक पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक भाजपा नेता हैं जो कि बीच-बचाव कर रहे थे। दो हमलावरों को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वहीं तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
श्रीराम सेवा समिति के पंकज पहारिया ने बताया कि रोज की तरह सोमवार को भी शहर में प्रभात फेरी निकाली जा रही थी। इसी दौरान सीताराम कॉलोनी की बर्फ फैक्ट्री के पास आदतन अपराधी अभय वर्मा उर्फ बक्कल, डीपी ठाकुर सहित एक अन्य युवक ने प्रभात फेरी के साथ चल रहे संजू मिश्रा निवासी छतरपुर के ऊपर धारदार हथियारों (छुरा और बका) से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। संजू मिश्रा को बचाने के लिए पहुंचे भाजपा नेता सुरेन्द्र साहू सहित एक अन्य युवक पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह दो आरोपियों को पकड़ा, जबकि एक आरोपी भाग निकला जिसे शाम तक कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले करने के बाद घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की खबर मिलने के बाद भाजपा नेता पुष्पेन्द्र प्रताप सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। कोतवाली थाना प्रभारी अरविंद दांगी ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान विवाद हुआ था, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। फरियादी की शिकायत लेकर मामले की जांच की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here