
छतरपुर। बिजावर स्थित मोहनगंज मोहल्ला कविराज बिहारी रसरंग जन्मभूमि में दो दिवसीय श्रीहरि संकीर्तन शुरू हुआ है। गुड़ीपड़वा से लेकर हिन्दू नववर्ष के प्रारंभ में श्री हरिनाम संकीर्तन चलेगा। 24 घंटे के अखण्ड संकीर्तन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया गया है। रविवार को प्रतिपदा होने के कारण देवी पूजन, हवन कन्याभोज एवं भण्डारे का आयोजन होगा। रविवार को ही तीन बजे से कविराज बिहारी रससंग जी की झण्डा, पटाखा शोभायात्रा निकलेगी। रात्रि में देवी जागरण एवं भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया है।







