
छतरपुर। 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जन शिक्षण संस्थान छतरपुर परिसर में महिला दिवस समारोह संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए संस्थान के निदेशक अतीन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा अपने उद्बोधन ने कहा गया कि इस वर्ष महिला दिवस महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर आधारित है। महिला सबलीकरण महिला सुकृति करण पर विशेष महत्त्व देते हुए इस पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं की विशेष भागीदारी व उनके कार्यों की सराहना की और पुरानी भारतीय परंपरा अनुसार महिलाओं ने सिर्फ घर संभालना और पुरुषों ने आर्थिक कार्यों को संभालने की जो परंपरा थी आज वह परंपरा को महिलाओं ने अपनी कुशलता से बदल दिया है। आज की महिलाएं सक्षम होकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। कार्यक्रम अधिकारी कु नेहा सिंह बुंदेला ने अपने संभाषण में जन शिक्षण संस्थान छतरपुर द्वारा लागतार पिछले 15 सालों में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं के प्रति विभिन्न कौशल्यपूर्ण उद्दश्यों की जानकारी दी एवं महिलाओं से जन शिक्षण संस्था द्वारा आयोजित किए जा रहे विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षकों से जुडऩे का महिलाओं को ज्यादा संख्या में जुडऩे का आवाहन उन्होंने किया। इस आयोजन में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंत में सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रिंकी शर्मा द्वारा उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर नारायण अग्रवाल प्रतिपाल सिंह आशिया परवीन वंदना खरे डाली राजपूत ज्योति कुशवाहा समीरा अब्बासी सफीना खातून साधना जैन आदि प्रशिक्षु उपस्थित रहे।








