
विधायक सहित अन्य अतिथियों ने दिया आशीर्वाद
लवकुशनगर। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत शुक्रवार को लवकुशनगर में 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजित किए गए। नगर परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह में 351 वर-वधुओं के विवाह कराए गए। आयोजन में क्षेत्रीय विधायक अरविंद पटैरिया ने शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान कर उन्हें 49 हजार रूपए की चेक सौंपी।जानकारी के अनुसार लवकुशनगर के आनंदम् मैरिज गार्डन में क्षेत्र की 351 कन्याओं के सामूहिक विवाह आयोजित किए गए। विवाह समारोह में नगर परिषद द्वारा वर-वधू के परिजनों सहित अन्य लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था भी की थी। सामूहिक विवाह समारोह में वर-वधू ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया ने नवविवाहित जोड़ों को 49-49 हजार रूपए के चेक भी वितरित किए।








